झड़ते बाल कैसे रोके: जैसा कि आप सभी जानते हैं सर्दियों का मौसम आते ही हमारे बाल और स्किन काफी ड्राई होने लगते हैं। जिसके कारण हमे खुजली जैसी समस्याएं अपने शरीर में महसूस होने लगती है। आजकल धूल मिट्टी और प्रदूषण से भरी दुनिया के चलते कई सारे लोगों को बाल झड़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है।

झड़ते बाल कैसे रोके? इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में बने कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स जैसे तेल,शैंपू और दवाइयां का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन केमिकल से भरे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से हमारे शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं। बाल झड़ने की परेशानियां सर्दी आने की वजह से और ज्यादा बढ़ जाती है। इस लेख में आज आपको हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताइए जिसका उपयोग करते हैं आप बाल झड़ने जैसी समस्याओं से निजात पा सकेंगे।
झड़ते बाल कैसे रोके और झड़ते बालों को रोकने का तरीका
1- लहसुन का रस आपके झाड़ते हुए बालो को गिरने से रोक सकता है
झड़ते बाल कैसे रोके, अगर ये सोच-सोच कर आप परेशान है तो, आप लहसुन का रस इस्तेमाल कर सकते है। लहसुन हमारे शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होता है। वैसे ही बालों के लिए भी लहसुन का रस काफी लाभदायक माना जाता है। सल्फर की भरपूर मात्रा लहसुन के अंदर पाई जाती है। सल्फर हमारे बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लहसुन को सबसे पहले नारियल के तेल में मिला लें इन दोनों को पकाकर ठंडा होने का इंतजार करें। उसके बाद अपने बालों में लगा ले निरंतर इसके उपयोग से आप पाएंगे कि आपके बालों का झड़ना काफी कम हो गया है।
2- अंडे का सफेद भाग लगाने से आप के झाड़ते हुए बाल रुक सकते है
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अंडे में कई तरह के पोषक तत्व हमारे शरीर को प्रदान करने के लिए मौजूद होते हैं। इसका निरंतर सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत सारे न्यूट्रिशंस प्रोटीन इत्यादि मिलता है। हमारे शरीर के साथ साथ हमारे बालों को भी अंडा मजबूत बनाने में खासा असरदार साबित होता है। अंडे के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों के लिए भरपूर फायदेमंद साबित होते हैं। अंडा हमारे बाल से रूखे पन को दूर करने और मजबूत बनाने के लिए लाभदायक माना जाता है। झड़ते बाल कैसे रोके का जवाब है, जैतून के तेल में अंडे का सफेद भाग को मिलाकर अपने बालों में अच्छे से मालिश करें। इसके पश्चात 1 से 2 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें, आपके बालो का झड़ना बंद हो सकता है।
ये भी पढ़े: Top 5 Battery Saving Tips: सबसे असरदार बैटरी सेविंग टिप्स
3- झड़ते बाल कैसे रोकेने के लिए नारियल का तेल करे भरपूर इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में कई लोगों के बाल हल्के और कमजोर हो जाते हैं। तो इस मौसम में हमें नारियल का तेल का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए। हमारे रूखे और बेजान बालों के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। सबसे पहले नारियल के तेल को गर्म करके अपने स्कैल्प पर अच्छे से मालिश करें। इसका निरंतर उपयोग करने से हम पाएंगे कि हमारे बालों से रूखापन और झड़ने की समस्या कम होगी।
4- गुड़हल का फूल आपके बालों का झड़ना बंद कर सकता है
हमने काफी सारे लोगों को देखा अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए गुड़हल का फूल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज आपको हम इसके एक ऐसे गुण के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। जी हां गुड़हल का फूल जितना ही देखने में खूबसूरत है उतना ही हमारे बालों के लिए असरदार साबित होता है। अगर डैंड्रफ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं आप तो आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं है गुड़हल का फूल। गुड़हल के फूल को पीसकर नारियल के तेल में मिलाकर अपने बालों में 1 से 2 घंटे तक लगाए रखें। इसके बाद धो ले। इसकी सबसे खास बात यह है कि 1 धुलाई से ही आपको काफी अंतर नजर आने लगेगा।
ये भी पढ़े: irctc Ticket Cancellation in hindi: ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैंसिल कैसे करें
5- झड़ते बाल रोकेने के लिए आप प्याज का रस लगा सकते है
कई सारे डॉक्टर एक्सपर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज का रस भी असरदार साबित होता है। इन सब के साथी बालों में रुसी जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाने के लिए प्याज है असरदार। बल्कि इनके अलावा नए बाल उगाने और लेंथ को बढ़ाने के लिए भी प्याज का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आपको अपने बालों में प्याज के रस को एक से डेढ़ घंटे तक लगा के रखना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. https://sharimpay.in/ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)